फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

# Lock down के दौरान जरूरतमंदों को बांटी गई खाद्य सामग्री

Tue, 31 Mar 2020 11:13 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जरूरतमंदों में बांटी जा रही खाद्य सामग्री - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान बांटे गए। मंगलवार को शहर के कई इलाकों में 2000 पैकेट बंद भोजन बांटे गए। इनमें पूरी, सब्जी, मिठाई, अचार और खिचड़ी शामिल रहा। शहर की सामाजिक संस्थाओं, अपार्टमेंट्स, दानदाताओं से अपील है कि आपात की इस घड़ी में आप फाउंडेशन के जरिये जरूरतमंदों की मदद करें। अमर उजाला फाउंडेशन की टीम आप की ओर से दी गई खाद्य सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचाएगी।

विज्ञापन

 

मंगलवार को कई संस्थाओं की मदद से अमर उजाला फाउंडेशन की टीम ने खाद्य सामग्री जरूरतमंदों के बीच बांटे। पैदल जाने वाले राहगीरों को बोतल बंद पानी भी बांटे गए। कई संस्थाओं ने बुधवार को भी भोजन उपलब्ध कराने को कहा है।

अमर उजाला फाउंडेशन के साथ जेबीकेबी इंफ्रा प्रोजेक्ट, अनाज बैंक, फन एंटरटेनमेंट ने अकथा स्थित भीमनगर वरुणा में वंचित परिवारों को भोजन के पैकेट बांटे। जेबीकेबी के डायरेक्टर मनोज यादव और जितेंद्र सिंह, फन एंटरटेनमेंट के विनीत गुप्ता के सौजन्य से 250 भोजन का पैकेट वितरण किया गया। मौके पर सुनील शर्मा एवं अशोक कुमार मौर्य भी रहे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ऐसे उपलब्ध करवा सकते हैं सामग्री

अमर उजाला फाउंडेशन चावल, गेहूं, आटा, साबुन, तेल, टूथब्रश, टूथपेस्ट, हैंडवाश, तौलिया आदि भी वितरित करेगा। इच्छुक संस्थाएं और अन्य लोग राहत सामग्री अमर उजाला चांदपुर कार्यालय या अमर उजाला सिटी कार्यालय तेलियाबाग, संस्कृत विश्वविद्यालय के सामने दे सकते हैं। इच्छुक लोग 8954886117, 9839933379 नंबरों पर संपर्क करके भी खाद्य सामग्री दे सकते हैं। शहर के कई कम्यूनिटी किचन में खाना बनवाकर भोजन बंटवाया जाएगा। अपार्टमेंट्स और सामाजिक संगठन से अपील की जाती है कि वे पैक्ड फूड भी उपलब्ध करवा सकते हैं।

इन्होंने किया सहयोग

अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी, बनारस बीड्स, पातालपुरी के महंत बालक दास, कैलाश राठी फूड पैकेट्स महमूरगंज, अनाज बैंक, जेबीकेबी इंफ़्रा प्रोजेक्ट, फन एंटरटेनमेंट, दीपक मधोक, चेयरमैन, सनबीम समूह, प्रदीम मधोक, निदेशक डालिम्स ग्रुप, अशोक गुप्ता, प्रबंध निदेशक, बनारस बीड्स लि., अनूप अग्रवाल, निदेशक हुंडई मोटर्स।

इन स्थानों पर बांटे गए भोजन के पैकेट

कैंसर अस्पताल कैंट, अंधरापुल, अकथा, भीम नगर, सेंट्रल जेल रोड वरुणा, बड़ी गैबी, कमच्छा, घसियारी टोला, चांदपुर, हरहुआ, चितईपुर, मछोदरी, कबीरचौरा, हिरामनपुर, कोइराजपुर, चोलापुर, हैदराबाद गेट, रविंद्रपुरी, ढेलवरिया, छित्तूपुर, सरैया, भक्तिनगर।

इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना

8954886117, 9839933379
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें