फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का करें पालन : एसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करें। हमेशा बाएं से चलें और रेड लाइट होने पर रुक जाएं। यह बातें मंगलवार को शिवपुर स्थित राघव राम बालिका इंटर कॉलेज में एसीपी यातायात विकास श्रीवास्तव ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कहीं।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने विद्यालय में आयोजित यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बच्चे ही भविष्य के निर्माता होते हैं, बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी होनी चाहिए। रैली के दौरान छात्राएं हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर लोगों को जागरूक कर रही थी। रैली शिवपुर से गिलट बाजार, पंचकोशी मार्ग होते हुए वापस विद्यालय परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनुराग त्यागी, देवानंद बरनवाल, प्रबंधक विनोद बागी, प्रधानाचार्य सुमन सिंह, नीतू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें