फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से मुसीबत बना सफर

Tue, 06 Dec 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी में कोहरा
विज्ञापन
कोहरे के चलते ट्रेनें घंटों विलंबित हैं। उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे की प्रमुख ट्रेनें 10 से 18 घंटे की देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। डाउन काशी विश्वनाथ 13 घंटे तो नीलांचल एक्सप्रेस 18 घंटे की देरी से चल रही है। एक ओर ट्रेन में सवार यात्रियों को भोजन, पानी जैसी समस्या से दो-चार होना पड़ता है। दूसरी ओर ट्रेनों के इंतजार में स्टेशनों पर भी यात्री परेशान हैं। कैंट स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर कभी-कभी हंगामे की स्थिति हो जा रही है।
विज्ञापन


कोहरे के चलते डाउन लिच्छवी 12 घंटे, नीलांचल अप तथा द्वारका एक्सप्रेस 10-10 घंटे, मरुधर और जनसाधारण एक्सप्रेस 12-12 घंटे, डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस 13 घंटे की देरी से चल रही हैं। कोहरे और ठंड का फायदा उठाकर पाकेटमार भी सक्रिय हैं। गिलट बाजार के श्याम नारायण पांडेय पटना जाने   के लिए टिकट ले रहे थे, इसी   दौरान किसी ने उनका पर्स मार लिया। बताया कि पर्स में दो हजार रुपये और एटीएम कार्ड था। मौके पर कोई सुरक्षा कर्मी नहीं था। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अप 12 घंटे की देरी से रवाना हुई। वहीं मंडुवाडीह से नई दिल्ली जाने वाली शिवगंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से रवाना हुई।

कैफियत एक्सप्रेस छह दिसंबर को, लिच्छवी एक्सप्रेस आठ दिसंबर तक निरस्त है। बलिया-वाराणसी पैसेंजर, शाहगंज-औड़िहार-शाहगंज, वाराणसी सिटी-फेफना डेमू, मऊ-वाराणसी सिटी डेमू 15 दिसंबर तक निरस्त है। भटनी-वाराणसी सिटी डेमू, गोरखपुर-वाराणसी सिटी, आजमगढ़-वाराणसी सिटी और औड़िहार-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी रद्द रहेगी। वाराणसी सिटी-गोरखपुर सवारी गाड़ी औड़िहार से चलेगी। कृषक एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के बजाय मऊ से टर्मिनेट होगी।
विज्ञापन


मऊ-इलाहाबाद डेमू मंडुवाडीह से चलेगी। छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी औड़िहार तक रहेगी। लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी न आकर प्रयाग, जफराबाद, औड़िहार-मऊ के रास्ते चलेगी। दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस वाराणसी-जौनपुर-औड़िहार के रास्ते चलेगी। एलटीटी दरभंगा एक्सप्रेस इलाहाबाद-जफराबाद-जौनपुर-औड़िहार के रास्ते चलेगी। सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस मऊ-शाहगंज-जफराबाद-इलाहाबाद के रास्ते चलेगी। ट्रेनों के रूट में सात से 15 दिसंबर तक बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें