रोहनिया में हाईवे पर बीच से मिटी सफेद पट्टी।
- फोटो : संवाद
कोहरे में वाहन चालकों को हाईवे पर बनी सफेद पट्टी और रेडियम लाइट भी नहीं दिख रही है। प्रयागराज-वाराणसी नेशनल हाईवे पर मिर्जामुराद, कछवा रोड, राजातालाब, रोहनिया थाना क्षेत्र के हाईवे पर कुछ जगहों पर सफेद पट्टी एकदम काली हो चुकी है। यही स्थिति रिंग रोड-3 पर भी है। संदहा चौराहा से पंचफेड़वा मार्ग की ओर जाते समय गंगा पुल पार करने के 10 किमी बाद ही सफेद पट्टी और रेडियम नहीं दिखती है। ऐसे में इस रूट पर कोहरे में सफर करना सबसे ज्यादा घातक है। रिंग रोड पर तो अधिक खतरा है। सब कुछ होते हुए भी गाड़ियां टकरा जा रही हैं। हर दिन हादसे हो रहे हैं।
वहीं, एनएचएआई की ओर से हाईवे पर रेडियम और सफेद पट्टी भी लगवाई गई, ताकि सफेद पट्टी के सहारे वाहन सवार धुंध में भी जा सके। हालांकि, हाईवे पर कुछ जगहों पर सफेद पट्टी काली और धुंधली हो गई है, जिससे वाहन चालकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
इसे भी पढ़ें; Sports News: कबड्डी चैंपियनशिप में वाराणसी ने अमेठी छात्रावास को हराया, पढ़ें- वाराणसी में खेल से जुड़ी खबरें
कोहरे और ठंड में भी कुछ जगहों पर यातायात डायवर्जन और मरम्मत कार्य किया जा रहा है। रामनगर से सिंधीताली तक काम चल रहा है। रामनगर टेंडरा मोड़ के ऊपर भी मरम्मत का कार्य चल रहा है। हरहुआ वाजिदपुर चौराहा, चांदमारी के पास अधिकतर घटनाएं होती हैं।