फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोहरा...वाराणसी से दिल्ली नहीं जा सके विमान यात्री, बोले- रिफंड करो किराया, हंगामा; दो उड़ानें रद्द

Sat, 20 Dec 2025 07:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Flight CrisisToday: वाराणसी के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में उस समय हंगामा होने लगा, जब विमान रद्द होने की सूचना मिली। दिल्ली जाने वाले यात्रियों ने प्रबंधन से अपना पैसा तक मांगा। कोहरे के कारण यह समस्या लगातार आ रही है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर हंगामा करते यात्री। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन गंभीर रूप से प्रभावित रहा। दृश्यता बेहद कम होने के कारण शनिवार को भी कई उड़ानों पर असर पड़ा। सुरक्षा कारणों से एयरलाइंस कंपनियों को दो प्रमुख उड़ानें निरस्त करनी पड़ीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


शनिवार सुबह 11 बजे तक एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX 1223/1224 दिल्ली–वाराणसी–दिल्ली और एयर इंडिया की उड़ान AI 2495/2496 दिल्ली–वाराणसी–दिल्ली रद्द कर दी गईं। उड़ानें रद्द होने से यात्रियों की यात्रा योजनाएं बिगड़ गईं और एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Trending Videos

यात्रियों का फूटा गुस्सा, एयरपोर्ट पर बढ़ा तनाव
लगातार फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। कई यात्रियों ने होटल, भोजन और ठहरने की व्यवस्था को लेकर एयरलाइंस स्टाफ से सवाल-जवाब किए, जिससे कुछ समय के लिए एयरपोर्ट परिसर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वाराणसी एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल स्थित एयर इंडिया चेक-इन काउंटर का एक वीडियो भी वायरल हो गया। वीडियो में यात्रियों और एयरलाइंस कर्मचारियों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। एक महिला यात्री यह कहती सुनाई दे रही है कि लगातार चार दिनों से उनकी उड़ानें रद्द हो रही हैं और उन्हें कोई ठोस समाधान नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

एयरलाइंस और प्रशासन की सफाई
एयरलाइंस कंपनियों का कहना है कि घने कोहरे और कम दृश्यता के चलते यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए उड़ानें निरस्त करनी पड़ रही हैं। यात्रियों को टिकट रिफंड अथवा अगली उपलब्ध उड़ान में समायोजन की सुविधा दी जा रही है।

वहीं, एयरपोर्ट प्रशासन ने दावा किया है कि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि एयरलाइंस कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर यात्रियों की समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें