फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान होगा सफर: काशीवासियों को जाम से मिलेगी राहत, मंडुवाडीह चौराहे और भिखारीपुर तिराहे पर बनेंगे फ्लाईओवर

Wed, 20 Dec 2023 03:52 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मंडुवाडीह चौराहा और भिखारीपुर तिराहे पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। लहरतारा से मंडुवाडीह होते हुए लंका जाने वाले मार्ग पर दिन भर में 10 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के सर्वाधिक जाम वाले क्षेत्र में शुमार मंडुवाडीह चौराहा और भिखारीपुर तिराहे पर जल्द ही फ्लाईओवर बनाया जाएगा। लंबे समय के इंतजार के बाद शासन ने दोनों स्थानों पर बनने वाले फ्लाईओवर के 136.65 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मंडुवाडीह चौराहे पर 636 मीटर और भिखारीपुर तिराहे पर 1080 मीटर के वाई शेप फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इनके निर्माण से जाम की समस्या से निजात मिलेगी। सेतु निगम इसका डीपीआर तैयार कर शासन को भेजेगा।

विज्ञापन


मंडुवाडीह चौराहा और भिखारीपुर तिराहे पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। लहरतारा से मंडुवाडीह होते हुए लंका जाने वाले मार्ग पर दिन भर में 10 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। 9.52 किलोमीटर के इस पूरे रास्ते पर चार जगह मंडुवाडीह चौराहा, ककरमत्ता फ्लाईओवर, भिखारीपुर तिराहा और लंका चौराहे पर जाम झेलना पड़ता है।

हालात ये हैं कि मंडुवाडीह चौराहा 24 में से आठ घंटे और भिखारीपुर तिराहा 24 में से छह घंटे भीषण जाम की जद में रहता है। इसे देखते हुए ही सेतु निगम ने जनवरी में दो फ्लाइओवरों का प्रस्ताव शासन को मंजूरी के लिए भेजा था। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद अब डीपीआर तैयार किया जा रहा है। जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


वाई आकार का होगा भिखारीपुर फ्लाईओवर
शासन को भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक, लहरतारा से ककरमत्ता फ्लाईओवर के पहले मंडुवाडीह चौराहे को मध्य लेते हुए दोनों ओर 318-318 मीटर फ्लाईओवर उतारा जाएगा। ऐसे ही बीएलडब्ल्यू गेट के आगे से लेकर भिखारीपुर तिराहे को मध्य लेते हुए 540-540 मीटर का फ्लाईओवर बनेगा। जो वाई आकार का होगा। बीएलडब्ल्यू से उठकर एक रास्ता सुंदरपुर मार्ग पर तो दूसरा चितईपुर मार्ग पर जाएगा।

विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने फ्लाईओवर के लिए छोड़ी जगह

पीडब्ल्यूडी की ओर से लहरतारा से रवींद्रपुरी तक सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। पूरी सड़क फोरलेन की जा रही है जिसकी चौड़ाई 26 मीटर होगी। मंडुवाडीह और भिखारीपुर के पास फ्लाईओवर के निर्माण के लिए जहां-जहां पिलर बनने हैं, वहां पीडब्ल्यूडी जगह छोड़ कर चौड़ीकरण कर रहा है।

करीब 10 किलोमीटर की दूरी 20 मिनट में होगी पूरी
लहरतारा से बीएचयू जाने के लिए एंबुलेंस को फिलहाल 40 मिनट से लेकर एक घंटे का सफर का तय करना होता है। जाम के कारण कभी-कभी इंतजार करने की अवधि और बढ़ जाती है। इनके अलावा आम लोगों को भी समस्या होती है। दोनों फ्लाईओवरों के निर्माण के बाद 10 किमी की इस दूरी को पूरा करने में अधिकतम 20 मिनट ही लगेंगे।

ये भी जानें

मंडुवाडीह चौराहा फ्लाईओवर

कुल लंबाई-636 मीटर
कुल लागत-49.24 करोड़

भिखारीपुर तिराहा फ्लाईओवर
कुल लंबाई-1080 मीटर
कुल लागत-86.41 करोड़

क्या कहते हैं अधिकारी
फ्लाईओवरों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। डीपीआर बनाकर जल्द ही शासन को भेजेंगे। फ्लाईओवर बन जाने से लोगों को सहूलियत होगी और आवागमन आसान होगा। -एसके निरंजन, सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें