वाराणसी। देश के विभिन्न शहरों में बनारस के फूलों की खुशबू बिखरती है। मगर, बारिश से फूलों की फसल खराब होने के चलते अब दूसरे शहरों से फूल मंगाए जा रहे हैं। दीपावली से ही बाहर से फूल आ रहे हैं। लगन और देव दीपावली के लिए भी सात शहरों से गेंदा और गुलाब के फूल मंगाए जा रहे हैं। इनके दाम भी पिछले साल की तुलना में दो से ढाई गुना बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
गेंदा की माला चार से पांच हजार रुपये सैकड़ा बिक रही है, जबकि गुलाब का फूल 400 रुपये किलो बिक रहा है। दीपावली पर गेंदा की माला पांच से छह रुपये में बिकी थी। इसके बाद लगन शुरू होते ही अब लगन और देव दीपावली के चलते फूल महंगे बिक रहे हैं। इंग्लिशिया लाइन फूल मंडी के कारोबारी ईश्वर मौर्या और संतोष पाल ने बताया कि अभी मंडी में उदयपुर, जबलपुर, इंदौर, नासिक, बरेली, लखनऊ आदि शहरों से गेंदा और गुलाब के फूल आ रहे हैं। संवाद