फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: काशी में बनेगा मालद्वीव की तरह फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, सेल्फी प्वाइंट के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

Wed, 27 Sep 2023 11:37 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट ठंड और गर्मी के मौसम में पर्यटकों को आकर्षित करेगा। बाढ़ के समय इसे हटाकर किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा। इसे बनाने से पहले नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) व अन्य विभागों से एनओसी लेनी ली जाएगी।
विज्ञापन
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के बाद वाराणसी में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाने की तैयारी है। इसे नमो घाट या फिर अस्सी घाट किनारे गंगा में बनाया जाएगा। इसे मालद्वीव की तरह बनाया जाना है। इससे पर्यटन को और बढ़वा मिलेगा। अभी क्रूज, बजड़े व नावें पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं।

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट ठंड और गर्मी के मौसम में पर्यटकों को आकर्षित करेगा। बाढ़ के समय इसे हटाकर किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा। इसे बनाने से पहले नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) व अन्य विभागों से एनओसी लेनी ली जाएगी। इसकी औपचारिकता उत्तर प्रदेश स्टेट टूरिज्म एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन स्तर से पूरी की जाएगी। जनवरी 2024 तक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें- काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुड न्यूज: विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार तक जाएंगी ई-बसें, मंजूरी मिली

विज्ञापन

रिवर फ्रंट का रास्ता साफ   

गढ़वा घाट पर बनारस के पहले रिवर फ्रंट की कागजी कार्रवाई भी तेज हो गई है। नौ करोड़ की लागत से बनने वाले रिवर फ्रंट के प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी है। पहले चरण में तीन करोड़ का बजट जारी हो चुका है। इससे पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन विभाग के उप निदेशक आरके रावत ने बताया कि गढ़वा घाट को नमो घाट की तरह विकसित किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। इसके बन जाने से हाईवे और आसपास के क्षेत्रों जैसे रामनगर, डाफी आदि क्षेत्रों का विकास होगा। यहां फूड कोर्ट, किड्स जोन, पार्किंग, आकर्षक टेबल व कुर्सिया, हरियाली के तहत ग्रीन गार्डेन, शेड, फसाड लाइट, सेल्फी प्वाइंट आदि सुविधाएं पर्यटकों को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें