बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार से रनवे के उन्नयन का कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य के चलते रात 11:30 बजे से सुबह 7:30 बजे तक एयरपोर्ट बंद रहा। इस दौरान किसी भी विमान का संचालन नहीं किया होगा।
एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि रनवे से जुड़े आवश्यक संरचनात्मक एवं तकनीकी कार्य प्रस्तावित हैं। एयरपोर्ट से पहली उड़ान इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली के लिए सुबह 8:20 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि आखिरी उड़ान इंडिगो एयरलाइंस की ही वाराणसी से बंगलूरू के लिए रात 11:00 बजे रवाना होगी। संवाद