वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतररास्ट्रीय एयरपोर्ट पर इन दिनों घने कोहरे की वजह से विमानों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। अधिकतर उड़ानों में अपने निर्धारित समय से लगभग एक से दो-घंटे देरी हो रही है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्पाइस जेट अहमदाबाद-वाराणसी (दो घंटा, पांच मिनट), गो-एयरवेज दिल्ली से वाराणसी एक घंटा, विस्तारा मुंबई से वाराणसी एक घंटा, गो-एयरवेज अहमदाबाद-वाराणसी एक घंटे पैंतीस मिनट, इंडिगो बेगलुरु से वाराणसी एक घंटे, अपने निर्धारित समय से देर से पहुंचे।
विस्तारा यूके-972 वाराणसी से मुंबई एक घंटे 25 मिनट, गो-एयरवेज विमान जी8 768 वाराणसी से अहमदाबाद एक घंटे 55 मिनट, गो-एयरवेज जी8 वाराणसी से कोलकाता एक घंटे देरी से उड़ान भरी।