फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर शेड्यूल जारी: एयरपोर्ट पर बढ़ेंगे 10 विमान, बदले समय पर भरेंगे उड़ान; यहां पढ़ें- पूरी जानकारी

Sat, 26 Oct 2024 10:43 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

शीतकालीन सत्र को लेकर विमानों की समय सारणी जारी की गई है। वहीं इस बार विमानों की संख्या बढ़ाने का भी फैसला किया गया है। ऐसे में वाराणसी एयरपोर्ट पर 10 विमान बढ़ेंगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीतकालीन सत्र में विमानन कंपनियों ने उड़ानों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। नया शेड्यूल रविवार से लागू होगा। बाबतपुर एयरपोर्ट से 10 उड़ानें बढ़ जाएंगी। बढ़ते विमानों की संख्या की वजह से इनकी समय सारणी में भी बदलाव किया जाएगा। स्पाइस जेट 5 नए विमान का संचालन करेगा, जबकि एयर इंडिया दो और इंडिगो ने भी तीन विमान बढ़ाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


पर्यटन नगरी वाराणसी को महानगरों के विभिन्न शहरों के लिए विमानन कंपनियों ने नई उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। वित्तीय संकट से जूझ रहे स्पाइस जेट ने वाराणसी से कई उड़ानें संचालित करने की घोषणा की है। अभी तक वाराणसी एयरपोर्ट से स्पाइस जेट की एक मात्र उड़ान दिल्ली के लिए संचालित होती थी।

रविवार से स्पाइस जेट दिल्ली के लिए दो और चेन्नई, मुंबई, बंगलूरू के लिए एक-एक नई उड़ान शुरू करेगा। दिल्ली मुंबई की उड़ान प्रतिदिन रहेगी, जबकि चेन्नई की सप्ताह में चार दिन और बंगलूरू की उड़ान सिर्फ बुधवार को संचालित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एयर इंडिया भी दिल्ली और मुंबई के लिए एक और उड़ान शुरू करेगी। जबकि इंडिगो हैदराबाद के लिए दो नई उड़ानें शुरू करेगी। साथ ही खजुराहो के लिए सीधी उड़ान फिर से शुरू करेगी।

एलायंस एयर की कोलकाता और पंतनगर की उड़ान बंद
एयर इंडिया की सहायक कंपनी एलायंस एयर की पंतनगर तथा कोलकाता की उड़ान सेवा बंद कर दी गई है। एलायंस एयर ने उत्तराखंड के पंतनगर के लिए सीधी उड़ान की शुरुआत पिछले वर्ष की थी जो किसी कारणवश बंद कर दी गई है। वही कोलकाता की भी फ्लाइट अगले आदेश तक बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें