हिंडन से इन शहरों के लिए है उड़ान: किशनगढ़, जयपुर, नांदेड, आदमपुर, लुधियाना, बठिंडा, बंगलूरू, भुवनेश्वर, कोलकाता, चेन्नई, गोवा, वाराणसी, पटना
ऑटो व कैब चालक मांग रहे औने-पौने दाम
हिंडन एयरपोर्ट पर उतरने वाले यात्रियों से ऑटो व कैब चालक औने-पौने दाम मांग रहे हैं। एयरपोर्ट से मुख्य मार्ग तक भी पब्लिक वाहन न चलने से यहां उतरने वाले लोगों को दोगुना किराया चुकाना पड़ रहा है। वाराणसी से हिंडन एयरपोर्ट पर उतरे शिव कुमार ने बताया कि उन्हें नोएडा जाना है।
एयरपोर्ट से नोएडा सेक्टर-18 के लिए कैब बुक कि तो ऑनलाइन किराया 250 रुपये दिखा रहा था। वहीं जब कैब चालक उन्हें लेने एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उन्हें 800 रुपये किराया बताया। कैब चालक ने उन्हें बताया कि उन्हें दो-दो जगह टैक्स देना पड़ता है जिसका भुगतान यात्री करते हैं।
वहीं संजय सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट के बाहर खड़े ऑटो व ई-रिक्शा वाले मुख्य मार्ग तक पहुंचाने के 50 से 100 रुपये मांगे लेकिन मुख्य मार्ग पास में ही था तो वह पैदल ही चल पड़े।