टूर ऑपरेटर प्रदीप राय ने बताया कि दिल्ली की अपेक्षा गाजियाबाद का किराया कम है। बहुत से छात्र-छात्राओं और व्यापारियों, उद्यमियों को गाजियाबाद में जाना होता है, लेकिन अब तक कोई विमान सेवा नहीं होने के कारण उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट उतरना पड़ता था। ऐसे में पैसे अधिक खर्च होने के साथ ही समय भी ज्यादा लगता था।
अब पैसे और समय दोनों की बचत हो सकेगी। सुबह और शाम दोनों समय में विमान सेवा है। पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल के लोगों के लिए यही सबसे बड़ी सुविधा है। इस रूट पर हमेशा यात्रियों का दबाव बना रहेगा। वाराणसी से दिल्ली के बीच इस समय रोजाना आठ विमान संचालित होते हैं।