फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: घने कोहरे के कारण विमान सेवा प्रभावित, सात उड़ानें निरस्त, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Wed, 21 Dec 2022 06:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हवाईअड्डे पर लगातार दूसरे दिन  विमान सेवा प्रभावित रही।  हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई सहित अन्य शहरों से वाराणसी आने वाले विमान अपने निर्धारित समय से दो से तीन घंटे विलंब से पहुंचे।
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हवाईअड्डे पर लगातार दूसरे दिन मौसम की मार पड़ी। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई। इसके चलते कई विमान हवाई अड्डे पर समय से नहीं उतर सके। सात उड़ानें भी रद्द रहीं। विमानों के विलंबित होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों का जरूरी काम छूट जा रहा है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक,  इंडिगो का विमान 6ई 915 हैदराबाद से उड़ान भरकर वाराणसी 11:25 बजे पहुंचता है। बुधवार को विलंब के कारण दोपहर 1:20 बजे पहुंचा। इसी तरह एयर इंडिया का विमान एआई 406 दिल्ली से उड़ान भरकर वाराणसी हवाई अड्डे पर 11:45 बजे की जगह 2:20 बजे पहुंचा।

गो एयरवेज का विमान जी-8 184 दिल्ली से उड़ान भरकर वाराणसी हवाई अड्डे पर दोपहर 12 बजे की जगह 1:10 बजे पहुंचा। इंडिगो का विमान 6ई 6361 दिल्ली से उड़ान भरकर 12:20 बजे की जगह 12:37 बजे पहुंचा। एयर इंडिया का विमान एआई 695 मुंबई से उड़ान भरकर 12:40 बजे पहुंचता है लेकिन विलंब से 4:17 बजे पहुंचा।

विज्ञापन

गो एयरवेज का विमान जी-8 349 मुंबई से उड़ान भरकर वाराणसी हवाई अड्डे पर 1:20 बजे पहुंचता है लेकिन शाम 4:58 बजे पहुंचा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण विमानों के संचालन में समस्या होती है। हालांकि इस दौरान हवाई अड्डे पर यात्रियों को सुचारू रूप से सुविधा उपलब्ध हो इसका पूरा ध्यान रखा जाता है
विज्ञापन

ये सात विमान रहे निरस्त

  1. 6ई 7992 भुवनेश्वर से वाराणसी 
  2. 6ई 5431 मुंबई से वाराणसी 
  3. 6ई 7972 भुवनेश्वर से वाराणसी
  4. 6ई 2414 दिल्ली से वाराणसी 
  5. 6ई 968 बैंगलोर से वाराणसी
  6. 6ई 783 हैदराबाद से वाराणसी
  7. 6ई 5208 मुंबई से वाराणसी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें