फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: बंदर को देखकर भागा पांच साल का मासूम, सीढ़ी से गिरकर बच्चे की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Tue, 14 Jan 2025 01:06 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में दिल दहलाने वाली घटना हुई। एक बच्चा अपने छत पर खेल रहा था। इस दौरान बंदर को देखकर वह नीचे उतरने लगा। सीढ़ी से उतरते समय पैर फिसलने से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृत बच्चे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव में सोमवार की शाम छत पर खेलते समय अचानक बंदर को देख भागे पांच साल के बालक की सीढ़ी से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने रात में ही बालक का अंतिम संस्कार कर दिया। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


यह है मामला
बच्छाव के रहने वाले मन्नू चौरसिया की बच्छाव बाजार में पान की दुकान है। पांच साल का बेटा देवांश शाम के समय छत पर खेल रहा था। इस बीच बंदर को छत पर आता देख वह सीढ़ी से होकर नीचे जाने लगा। देवांश का पैर सीढ़ी पर फिसल गया और वह औंधे मुंह होकर सीढ़ी से होते हुए नीचे आ गया। 

देवांश को परिजन पास के ही एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दो भाइयों में छोटे देवांश का शव देखते ही माता-पिता बेसुध हो गए। इस बीच परिजनों ने रात में देवांश का अंतिम संस्कार कर दिया। पिता मन्नू ने बताया कि इस साल ही उसका दाखिला स्कूल में नर्सरी में कराया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें