फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन स्नेचिंग के आरोप में पांच महिलाएं भेजी गई जेल, एक तो रंगेहाथ पकड़ी गई

Mon, 20 Aug 2018 11:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
महिला को चैन लौटाती सिपाही अंजूलता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चेन स्नेचिंग के आरोप में सोमवार को गाजीपुर के औड़िहार की पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा। इंस्पेक्टर सारनाथ भारत भूषण तिवारी ने बताया कि पांचों महिलाओं के पास से दो मंगलसूत्र का लॉकेट, एक मंगलसूत्र और दो हजार रुपए बरामद किया गया है। पांचों महिलाएं सारनाथ क्षेत्र स्थित सारंगनाथ महादेव मंदिर और पक्षी विहार केंद्र से महिलाओं की चेन और मंगलसूत्र चुराने के आरोप में चिह्नित की गई थी।
विज्ञापन


इधर, सावन के चौथे सोमवार पर सारंगनाथ शिव मंदिर प्रांगण में एक महिला की चेन खींचते हुए एक महिला को सिपाही अंजूलता ने रंगेहाथ पकड़ा। बलुआ निवासी मुन्नी देवी सारंगनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने आई थी।

इसी दौरान आशापुर निवासी महिला ने मुन्नी देवी की चेन खींची तो सिपाही अंजूलता ने उसे पकड़ लिया। महिला सिपाही अंजूलता की सक्रियता पर इंस्पेक्टर सारनाथ ने पांच सौ रुपये का नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। उधर, इसी दौरान सारंगनाथ मंदिर प्रांगण से चौबेपुर क्षेत्र की संगीता पाल की चेन किसी ने खींच ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें