अश्लील फोटो-वीडियो दिखाकर दिखाकर नाबालिग से जबरदस्ती के प्रयास के आरोपी को थाना कपसेठी की उपनिरीक्षक मेघा सोलंकी ने गिरफ्तार करने और एक गुमशुदा महिला की 24 घंटे में बरामदगी करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) राजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन वैभव बांगर, अपर पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) नम्रता श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन) ईशान सोनी मौजूद रहे।
चितईपुर थाना प्रभारी लाइन हाजिर, दो थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
चितईपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने यह कार्रवाई की है। वहीं, बड़ागांव थाना प्रभारी रहे अतुल कुमार सिंह को चितईपुर थाना प्रभारी बनाया गया। बड़ागांव थाना प्रभारी की जिम्मेदारी अजय कुमार मिश्रा को दी गई।