फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पांच उच्च प्राथमिक विद्यालय होंगे अपग्रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पांच उच्च प्राथमिक विद्यालयों को अपग्रेड कर हाईस्कूल का दर्जा दिया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों का चयन भी हो गया है। पिछले हफ्ते बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी के वाराणसी दौरे के दौरान ग्राम प्रधानों ने मंत्री के सामने उच्च प्राथमिक विद्यालयों को सुविधाओं के आधार पर उच्चीकृत करने की मांग की थी। इसके बाद जिले के बेसिक शिक्षा परिषद के तहत संचालित विद्यालयों को अब हाईस्कूल का दर्जा मिल जाएगा। वर्तमान में परिषद के 1144 विद्यालयों में 791 प्राथमिक, 220 कंपोजिट व 133 विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित है। विद्यालयों के चयन के बाद इन गांवों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया होने की उम्मीदों को किरण मिल गई है।
विज्ञापन

कक्षाएं होंगी स्मार्ट
अपग्रेड होने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों को स्मार्ट शिक्षा से जोड़ा जाएगा। इसके तहत कक्षाओं में व्हाइट बोर्ड की सुविधा तो होगी ही। इसके साथ ही विद्यालय में एक स्मार्ट क्लासरूम भी होगा। इसके लिए जेम पोर्टल से सामान खरीदा जाएगा और निष्ठा व दीक्षा पोर्टल की मदद से स्मार्ट क्लास के लिए पठन-पाठन की सामग्री मिलेगी। इन विद्यालयों को दो-दो सेक्शन संचालित किया जाएगा।
ये विद्यालय होंगे अपग्रेड
उच्च प्राथमिक हरहुआ, उच्च प्राथमिक देहलीविनायक, उच्च प्राथमिक जंसा, उच्च प्राथमिक बेहसूपुर, उच्च प्राथमिक लोहता
बेसिक शिक्षा मंत्री के दौरे के दौरान सेवापुरी ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने विद्यालयों को हाईस्कूल तक उच्चीकृत करने की मांग की थी। इसके बाद पांच विद्यालयों की सूची भेजी गई थी। नए शैक्षिक सत्र से इन विद्यालयों में बच्चों को सुविधाएं देने की तैयारी है।-राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें