डेढ़ साल से कोरोना महामारी के कारण बंद पड़ा सब्जियों का निर्यात मंगलवार से फिर शुरू होने जा रहा है। बनारस सहित प्रयागराज और भदोही जिलों से दो टन हरी सब्जियों की खेप यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) के शारजाह के लिए रवाना होगी। इसमें मुख्य रूप से पहली बार लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भिंडी, नेनुआ, परवल, कुंदरु सहित पांच सब्जियों को भेजा जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए एपीडा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ सीबी सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह आठ बजे सब्जियों को शारजाह के लिए बाबतपुर हवाई अड्डे से रवाना किया जाएगा।