मऊ में शुक्रवार की रात कोपागंज थाना क्षेत्र के तड़ियाव गांव में विवाद की सूचना पर जा रही डायल 112 वाहन ने भदसा मानोपुर गांव के पास दो बाइको पर सवार चार लोगो को कुचल कर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो पुलिस कर्मी सहित पांच लोग घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विवाद की सूचना मिलने पर शुक्रवार की रात डायल 112 तड़ियांव जा रही थी। इस दौरान जैसे ही वाहन भदसा मानवपुर गांव के पास पहुंची, तभी सामने से ट्रक आ गया। ट्रक से बचने के चक्कर मे डायल 112 वाहन अनियंत्रित हो गया। परिणामस्वरूप डायल 112 किनारे खड़े दो बाइको पर सवार चार लोगों को रौदते हुए पेड़ में जा टकरा गई।
इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई , जबकि मोटरसाइकिल सवार तीन युवक और दो पुलिस कर्मियों समेत पांच लोग बुरी तरह घायल हुए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची कोपागंज थाने की पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाने के साथ ही उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी। साथ ही मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
उधर डाॅक्टरों ने पांचो घायलो की स्थित गंभीर होते देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। दुर्घटना में मृत युवक अभिमन्यु (20) पुत्र रमेश सहित उसके घायल साथी सभी एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। मृत अभिमन्यु घोसी कोतवाली के निधियांव गांव का निवासी था। जबकि घायल अंशु (18), नरसिंह (19),अजय (20) वर्ष बुरी तरह घायल हो गए।
सभी घायल मृतक के गांव के निवासी है। इसके अलावा डायल 112 वाहन मे सवार और घायल एसआई अगम सिंह (50), चालक हरेंद्र (26) बुरी तरह जख्मी हुए है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कोपागंज अजय तिवारी सभी घायलों को सीएचस कोपागंज ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखते डाॅक्टरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया पुलिस ने मृतक युवक की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।