जीवन ने लंका थाने की पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक लंका महेश पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही थाने की क्राइम टीम के दरोगा राजकुमार पांडेय और शशि प्रताप सिंह को आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगाया गया। क्राइम टीम ने जीवन के माध्यम से शुक्रवार की देर रात पांचों को पैसा देने के लिए नरिया तिराहे के समीप बुलाया।
मौके पर आए गाजीपुर के मरदह थाना के डोडसर निवासी संदीप कुमार सिंह और आजमगढ़ के तरवा निवासी सौरभ सिंह को क्राइम टीम ने दबोच लिया। दोनों से मिली जानकारी के आधार पर क्राइम टीम ने बीएचयू परिसर से एंबुलेंस चालक हीरा को बरामद कर लिया। गिरफ्त में आया सौरभ सिंह बीएचयू के कला संकाय से परास्नातक की पढ़ाई कर रहा है। वारदात में वांछित समीर सिंह, आशीष सिंह और रितेश सिंह की धरपकड़ के लिए क्राइम टीम दबिश दे रही है।