फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के छात्र सहित पांच लोगों ने एंबुलेंस चालक को किया अगवा, भाई से मांगी फिरौती

Sat, 27 Mar 2021 09:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • लंका थाने की क्राइम टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, तीन की तलाश जारी
विज्ञापन
सर सुंदरलाल अस्पताल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू स्थित सर सुंदर लाल अस्पताल परिसर से एक एंबुलेंस चालक का अपहरण कर उसके भाई से 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई। सूचना पाकर लंका थाने की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात नरिया तिराहे से बीएचयू के एक छात्र सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में वांछित तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल परिसर में शुक्रवार की रात एंबुलेंस में मरीज लेकर सामने घाट निवासी चालक हीरा पहुंचा। इसी दौरान पांच युवक आए और उसे जबरन अपने साथ बीएचयू कैंपस में ले गए। पांचों ने हीरा को सकुशल छोड़ने के लिए उसके भाई जीवन से 10 हजार रुपये की फिरौती मांगी। पैसा न देने पर हीरा की हत्या करने की धमकी दी गई। 

विज्ञापन

जीवन ने लंका थाने की पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक लंका महेश पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही थाने की क्राइम टीम के दरोगा राजकुमार पांडेय और शशि प्रताप सिंह को आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगाया गया। क्राइम टीम ने जीवन के माध्यम से शुक्रवार की देर रात पांचों को पैसा देने के लिए नरिया तिराहे के समीप बुलाया। 

मौके पर आए गाजीपुर के मरदह थाना के डोडसर निवासी संदीप कुमार सिंह और आजमगढ़ के तरवा निवासी सौरभ सिंह को क्राइम टीम ने दबोच लिया। दोनों से मिली जानकारी के आधार पर क्राइम टीम ने बीएचयू परिसर से एंबुलेंस चालक हीरा को बरामद कर लिया। गिरफ्त में आया सौरभ सिंह बीएचयू के कला संकाय से परास्नातक की पढ़ाई कर रहा है। वारदात में वांछित समीर सिंह, आशीष सिंह और रितेश सिंह की धरपकड़ के लिए क्राइम टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें