फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: वाराणसी में हादसा, ट्रक के पीछे से टकराई कार; हादसे में पांच लोग घायल

Tue, 12 Aug 2025 04:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में एक ट्रक में पीछे से कार टकरा गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के चौबेपुर क्षेत्र के बनकट गांव के समीप वाराणसी- गाजीपुर हाइवे पर मंगलवार की सुबह हादसा हुआ। एक ट्रक वाराणसी से गाजीपुर जा रहा था। इस दौरान पीछे से एक कार टकरा गई। हादसे के बाद चीख- पुकार मच गई। 

विज्ञापन


हादसे में रितिक सिंह (29), अमर जीत (25) निवासी आरा बिहार, रोहित (25), देव शर्मा (25), उपेन्द्र वर्मा निवासी आरा बिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान आनन- फानन एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर भेजा गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें पं दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें