फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन के सर्वे में बुखार, खांसी के मिले 2003 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में 30 अक्तूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लोगों को संचारी रोगों के कारण, बचाव आदि के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसमें सोमवार को जिले में डोर टू डोर सर्वे के दौरान बुखार, खांसी सहित अन्य लक्षणों वाले 277 मरीज मिले। अब तक पांच दिन में अभियान में ऐसे 2003 मरीज मिले हैं। इसके अलावा आईएलआई केस के सापेक्ष कोविड जांच की संख्या 1167 मिली।
विज्ञापन

एक अक्तूबर से चल रहे अभियान के बारे में सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि शहरी-ग्रामीण इलाकों में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा 27971 घरों में आसपास सफाई रखने के साथ ही मच्छरों के पनपने से होने वाली समस्याओं के बारे में बताया। 949 जगहों पर क्लोनीनेसन भी किया गया। बताया कि अब तक आशा कार्यकर्ताओं द्वारा 1.79 लाख घरों का दौरा किया गया और 1.57 लाख घरों में लोगों को मच्छरों के पनपने से बचाव के तरीके बताए गए। जिला मलेरिया अधिकारी शरद चंद पांडे ने बताया कि इसके अलावा पंचायतीराज विभाग द्वारा अब तक 8 ब्लाकों (हरहुआ, बड़ागांव, पिंडरा, काशी विद्यापीठ, अराजीलाइन, सेवापुरी, चिरईगांव और चोलापुर) के 242 ग्रामों में लार्वारोधी छिड़काव कराया गया। इसके अलावा मदनपुरा, बंगालीटोला, रेवड़ीतालाब, सदानंद बाजार सहित कुल 36 मुहल्लों में एंटीलार्वा का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें