फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड हॉस्पिटल में वाराणसी मंडल के 14 मरीज शिफ्ट, मिलेंगे दस वेंटीलेटर, दूसरे जिलों के डॉक्टर भी देंगे सेवा

Thu, 09 Apr 2020 10:55 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस से निपटने के लिए दीनदयाल अस्पताल स्थित कोविड हॉस्पिटल में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके अंतर्गत वाराणसी मंडल के जिलों के मरीज हॉस्पिटल में शिफ्ट होने लगे हैं, उनकी देखभाल के लिए दूसरे जिलों के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ भी सेवा देंगे। साथ ही दस वेंटिलेटर  सहित अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। गुरुवार को मंडल के कुल 14 मरीजों को अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के उद्देश्य शासन ने अब मंडल के अन्य जिलों मरीजों को भी कोविड अस्पताल में भर्ती करने का जो फैसला लिया है उस पर कार्यवाही शुरू हो गई है। बुधवार को कमिश्नर ने आदेश जारी किया था।

बृहस्पतिवार को सुबह से ही अलग अलग एम्बुलेंस से गाजीपुर, जौनपुर के मरीज अस्पताल पहुंचे। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया।  इसमे वाराणसी,गाजीपुर, जौनपुर में तो मरीज हैं, लेकिन चंदौली में तो अभी कोई मरीज नहीं है। अबतक वाराणसी के छह, गाजीपुर के पांच और जौनपुर के तीन मरीज आ चुके हैं। 
विज्ञापन

 

कोविड हॉस्पिटल में संक्रमित मरीजों और संदिग्ध के बेहतर इलाज के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी के साथ ही 10 वेंटिलेटर भी जल्द आ जाएंगे।

विज्ञापन

डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें