फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की चपेट में पांच और

Tue, 13 Sep 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पांच और लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा और दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में भर्ती कराए गए इन पीड़ितों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू पीड़ितों की तादाद बढ़ने के साथ ही सोमवार को मंडलीय अस्पताल और दीनदयाल अस्पताल के डेंगू वार्ड फुल हो गए। हालात को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। वैकल्पिक इंतजाम दुरुस्त किए गए हैं। मरीजों की तादाद बढ़ने पर एक और डेंगू वार्ड बनाकर पीड़ितों का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन



चिकित्सकों के मुताबिक बाढ़ और बारिश के चलते शहर में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे डेंगू की आशंका अधिक है। लोगों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। वाराणसी के अलावा गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर सहित आसपास के जिलों के मरीज इलाज के लिए यहां लाए जा रहे हैं। सोमवार को मंडलीय अस्पताल और दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के डेंगू वार्ड एक भी बेड खाली नहीं बचा। जिन पांच नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई, उनमें तीन मंडलीय अस्पताल जबकि दो दीनदयाल अस्पताल में भर्ती हैं। चिकित्सकों के अलावा विभागीय उच्चाधिकारी भी मानीटरिंग कर रहे हैं। दीनदयाल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि डेंगू के प्रकोप को देखते हुए लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। पीड़ितों की तादाद बढ़ी तो तत्काल अस्पताल में एक और डेंगू वार्ड बना दिया जाएगा। डेंगू जांच किट सहित इलाज की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें