फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में दो बैंक कर्मचारी समेत पांच और कोरोना संक्रमित, सोनभद्र में एक पुलिसकर्मी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई 

Fri, 10 Jul 2020 08:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर/सोनभद्र
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

गाजीपुर जिले में शुक्रवार को दो बैंक कर्मी समेत पांच की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चारो तरफ हड़कंप मच गया है। इसमें एक महिला कर्मी ददरी घाट स्थित यूनियन बैंक तथा दूसरा कर्मचारी बैंक आफ इंडिया कासिमाबाद में तैनात है। जबकि एक प्रवासी के साथ ही एक रोडवेज कर्मचारी और एक मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। 

विज्ञापन


सभी को मेडिकल टीम ने सहेड़ी स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया है। अब जनपद में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 393, स्वस्थ हुए मरीज 323, एक्टिव मरीज 64 हो गए हैं। इसके साथ ही छह मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।  बिहार प्रांत के पटना निवासी महिला कर्मचारी नगर के ददरी घाट स्थित यूनियन बैंक शाखा में तैनात है। वह बड़ीबाग में किराए पर कमरा लेकर रहती हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ट्रेसिंग टीम ने जब मरीज की जांच पड़ताल की तो पता चला कि वह कुछ दिन पूर्व पटना अपने परिजनों से मिलने गई थी। इसी दौरान संक्रमित के संपर्क में आने से संक्रमण से प्रभावित हुई। इसके अलावा कासिमाबाद बैंक आफ इंडिया में तैनात एक कर्मचारी ने अपने स्वैब की जांच मऊ कराई थी। वहीं मालदा से लौटे नगर के शास्त्रीनगर निवासी प्रवासी का मालदा में ही स्वैब का सैंपल लिया गया था। 

विज्ञापन

वहीं कासिमाबाद निवासी वाराणसी में तैनात रोडवेज कर्मचारी की जांच वाराणसी में हुई थी। इन तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा पुलिस लाइन के पास एक व्यक्ति ने अपनी जांच जिला अस्पताल में स्थापित ट्रूनैट मशीन से कराई। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम इनके ट्रवेल हिस्ट्री को खंगालने में जुटी है। साथ ही मेडिकल टीम ने पांच संक्रमित मरीजों उपचार के लिए सहेड़ी स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया है। 
दो बैंक कर्मी समेत पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराने के साथ संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार करने का निर्देश सर्वे टीम को दिया गया है।- डाक्टर जीसी मौर्या, सीएमओ
 
विज्ञापन

सोनभद्र में एक और पुलिसकर्मी मिला कोरोना पॉजिटिव

सोनभद्र जिले में तैनात एक और पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मिले लोगों की संख्या 73 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने की है। उन्होंने बताया कि पाजिटिव मिले पुलिसकर्मी की तैनाती फिलहाल पुलिस लाइंस में है। पुलिसकर्मी का सैंपल चार जुलाई को जांच के लिए भेजा गया था। पुलिस लाइंस को सील करने के लिए पत्र लिखा गया है। अब तक 73 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिसमें से 41 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और 32 अन्य का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें