फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सेवापुरी में पांच माह के बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के राखी नेवादा गांव में पांच माह के बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। नेवादा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि उनके पांच माह के बेटे अभियंश को एएनएम ने जन्म के बाद लगने वाला टीका लगाया था। टीका लगने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि टीका लगने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई थी और बाद में उसकी मौत हो गई। इस संबंध में सेवापुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि जन्म के बाद लगने वाले टीके पेंटा, आईपीवी और पोलियो की खुराक बच्चे को दी गई थी। उन्होंने टीकाकरण से बच्चे की मौत के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि इसी गांव के दो अन्य बच्चों को भी टीका लगाया गया था, और वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। जंसा थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों ने टीका लगने के बाद बच्चे की मौत का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें