फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: मेडिकल कॉलेज में बनेंगे पांच मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, आठ मंजिला भवन में होंगी ये सुविधाएं

Mon, 02 Feb 2026 11:36 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में जिला अस्पताल के सामने आठ मंजिला भवन का मेडिकल कॉलेज बन रहा है। इस मेडिकल कॉलेज में पांच मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर बनेंगे। ऐसे में वाराणसी समेत पूर्वांचल के मरीजों को काफी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
वाराणसी मेडिकल कॉलेज का लेआउट - फोटो : प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के सामने बनने वाले मेडिकल कॉलेज में पांच मॉडयूलर ऑपरेशन थियेटर बनाए जाएंगे। आठ मंजिला बिल्डिंग में चलने वाले मेडिकल कॉलेज में पांच ओटी होने से जरूरत पड़ने पर मरीजों को ऑपरेशन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 

विज्ञापन


जिला अस्पताल के सामने मानसिक अस्पताल कैंपस में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज बनवाया जा रहा है। इसके बनने के बाद एक ही छत के नीचे दूरदराज से आने वाले मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। 00 सीटों पर मेडिकल की पढ़ाई होगी। जिला अस्पताल में इस समय 300 बेड हैं जबकि मेडिकल कॉलेज के बनने के बाद बेड की संख्या 500 से अधिक हो जाएगी। 

इसे भी पढ़ें; बजट का दवाओं पर असर: कैंसर और मधुमेह के एक लाख मरीजों को मिलेगा फायदा, 17 दवाओं से बेसिक कस्टम डयूटी हटा
विज्ञापन


इस समय निर्माण काम तेजी से चल रहा है। जहां तक मॉडयूलर ऑपरेशन बनाए जाने की बात है तो जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरएस राम की अध्यक्षता में जिला अस्पताल के डॉक्टरों की कमेटी बनाई जाएगी, जो ओटी के डिजाइन, यहां अन्य उपकरणों के बारे में सुझाव देगी। 
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. राम ने बताया कि जल्द ही अस्पताल के विशेषज्ञों की कमेटी का गठन किया जाएगा। सभी के सुझावों के आधार पर मॉडयूलर ऑपरेशन थियेटर बनाने की योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें