फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से स्कूल के लिए निकली किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, बीएचयू अस्पताल में कराई गई भर्ती

Sat, 13 Apr 2019 10:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गैंगरेप (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

भेलूपुर थाना अंतर्गत खोजवा सरायनंदन क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मुंशी घाट पर अचेत मिली किशोरी को उपचार के लिए शनिवार को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


किशोरी के परिजनों के अनुसार गुरुवार को वो अपनी सहेली के साथ घर से स्कूल के लिए निकली थी। इसके बाद वो घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी पता न लगने पर शुक्रवार को भेलूपुर थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इधर, दशाश्वमेध थाना अंतर्गत मुंशी घाट पर शुक्रवार की देर रात एक किशोरी अचेत अवस्था में पाई गई। घाट पर मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए मारवाड़ी अस्पताल पहुंचाने के साथ ही पुलिस को सूचित किया। 

घटना के संबंध में दशाश्वमेध इंस्पेक्टर सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि किशोरी को इलाज के लिए कबीरचौरा अस्पताल ले जाया गया था लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे डॉक्टरों ने बीएचयू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शनिवार की देर शाम तक किशोरी के परिजनों ने दशाश्वमेध थाने पर घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी थी। वहीं, थानाध्यक्ष भेलूपुर ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने शुक्रवार को उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कबीरचौरा अस्पताल में किशोरी ने बताया कि उसके साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म किया है, लेकिन वह मुंशी घाट कैसे पहुंची इसका उसे अंदाजा नहीं है। किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण के आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें