फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: जाम से राहत के लिए खर्च हुए 1359 करोड़ रुपये, 1200 एमएम बारिश भी नहीं झेल पाईं पांच प्रमुख सड़कें

Mon, 31 Aug 2026 11:24 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में 1359 करोड़ रुपये खर्च कर शहर की पांच प्रमुख सककें बनाई गईं। शहर की ये सड़कें 1200 एमएम बारिश भी नहीं झेल पाईं। इनका निर्माण पीडब्ल्यूडी ने कराया है। नई बनी सड़कों पर काम की गुणवत्ता यहां हुई पैचिंग बता रही है।
विज्ञापन
महावीर मंदिर कचहरी मार्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए पांच प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण किया गया है। इनमें कैंट-मोहनसराय, कचहरी-आशापुर-संदहां, लहरतारा-बीएचयू-रविंद्रपुरी, पांडेयपुर-कालीमाता मंदिर से रिंगरोड और पड़ाव से रामनगर मार्ग का चौड़ीकरण किया गया। पीडब्ल्यूडी की ओर से इन सड़कों को चौड़ा करने में कुल 1359 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। सड़कों को बने अभी दो साल ही हुए हैं। दो वर्षों में 1200 एमएम बारिश हुई है, जिसे ये सड़कें नहीं झेल पाईं। इन सड़कों पर कहीं गड्ढे तो कहीं सड़क धंसी हुई है।

विज्ञापन


हर सड़क पर कम से कम 10 जगह पैचिंग देखने को मिलेगी। ऐसे में सिर्फ पैचिंग देखकर ही सड़कों की गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर शहर के पांच प्रमुख मार्गों को चौड़ा करने का काम जनवरी 2022 में शुरू हुआ। 

इसमें इन पांचों सड़कों से पहले अतिक्रमण हटवाया गया, फिर सड़कों को दो से चार लेन किया गया। इन सड़कों पर दोनों तरफ डक्ट, जलनिकासी के लिए नाली, सड़कों के बीचोंबीच डिवाइडर और पौधे लगाए गए। इन पांचों सड़कों पर यह सभी काम कराने में विभाग ने 1358.97 करोड़ रुपये खर्च किए। 
विज्ञापन


वर्ष 2024 में इन सड़कों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया। मॉडल सड़कों की तर्ज पर निर्माण के बावजूद सड़कें दो मानसून की बारिश नहीं झेल पाईं। सड़कों की गुणवत्ता बहुत अच्छी नहीं है, जिस कारण इनमें बार-बार गड्ढे हो रहे हैं या सड़क धंस जा रही है।

भोजूबीर चौराहे के पास सड़क पर गड्ढा - फोटो : अमर उजाला
रोड के जिम्मेदार अफसरों के घरों की सड़क चकाचक
आम तौर पर सड़कों की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग की है। इस विभाग के अधिकारियों के घरों को जाने वाली सड़कें चकाचक हैं। यही नहीं, जिले के जनप्रतिनिधियों, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी समेत अन्य अफसरों के घरों का रास्ता भी बढ़िया है। वहीं, आम लोगों के चलने के लिए बनी सड़कों को कोई देखने वाला नहीं है।

प्रमुख सड़कें व उनकी लागत
परियोजना का नाम लंबाई किमी में लागत करोड़ में
कालीमाता मंदिर से आजमगढ़ मार्ग व पांडेयपुर चौराहे से रिंगरोड तक फोर लेन  6.5  213.66
कचहरी से आशापुर-संदहां तक फोर लेन सड़क निर्माण   9.33  226.89
लहरतारा-बीएचयू-रविंद्रपुरी से विजया चौराहे तक फोर लेन सड़क निर्माण 9.5 236.79
वाराणसी से भदोही तक फोर लेन सड़क निर्माण 8.6  269.10
लहरतारा से मोहनसराय बाईपास तक सिक्स लेन सड़क निर्माण 11.18  412.53
 
विज्ञापन

इन सड़कों पर ऐसा हाल
पांडेयपुर-रिंगरोड मार्ग -
प्रेमचंद स्कूल से सोयेपुर के बीच कई गड्ढे, 10 से अधिक जगह पैचिंग
रथयात्रा से बादशाहबाग मार्ग - सिगरा स्मार्ट सिटी कार्यालय, सिगरा स्टेडियम और बादशाहबाग में सड़क खराब
लंका-सुंदरपुर मार्ग - सुंदरपुर कैंसर संस्थान के पास सड़क पर बना टीला, सुंदरपुर में सड़क खराब
मंडुवाडीह-लहरतारा मार्ग - मंडुवाडीह चौराहे से लेकर वीमार्ट के पहले तक कई जगह गड्ढे
मंडुवाडीह-चांदपुर मार्ग- पूरा रास्ता खराब
भोजूबीर-रिंगरोड मार्ग- चांदमारी से रिंग रोड तक गड्ढे
कालीमंदिर-लालपुर मार्ग- सड़क पर कई जगह पैचिंग, अभी गड्ढे भी हैं
पांडेयपुर-आशापुर मार्ग- सड़क कई जगह धंसने से ऊंच-खाल जैसी स्थिति, कई जगह पैचिंग

क्या बोले अधिकारी
सड़कों पर गड्ढे कुछ दिनों पहले हुए हैं। बीच-बीच में कुछ विभागों द्वारा खोदाई के कारण भी सड़कें खराब हो रही हैं। जहां भी गड्ढे या ऊंच-खाल जैसे हालात हैं, बारिश के बाद उनकी मरम्मत कराई जाएगी। -केके सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें