फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम के बहाने करता रहा किशोरी का यौन शोषण, एक साल तक किसी को भनक तक न लगी, ऐसे खुला राज

Sat, 21 Jul 2018 02:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के गाजीपुर जिले के एक गांव निवासी किशोरी के साथ गांव का ही युवक प्यार करने के बहाने बीते एक साल से रेप करता रहा।  उसके गर्भवती होने के बाद मंदिर में पूजा कराने के बहाने मऊ ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया। मामला प्रकाश में आते ही आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


इस प्रकरण में किशोरी के चाचा ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने युवक पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।  पीड़िता के चाचा द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गांव का रहने वाला युवक पिछले एक वर्ष से मेरी भतीजी को बहला-फुसला कर उसके साथ रेप करता रहा।

इतना ही नहीं वह बीते 29 जून 2018  को मंदिर में पूजा कराने के बहाने मऊ जिले के एक निजी अस्पताल में उसे ले जाकर उसका गर्भपात कराया। घर आने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कड़ाई से पूछताछ करने के बाद किशोरी ने अपनी आपबीती बताई, तो सभी सन्न रह गए।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता सऊदी में मेहनत मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। इस संबंध में भुड़कुड़ा सीओ आलोक कुमार ने बताया कि पीड़िता के चाचा की तहरीर पर आरोपी विद्यासागर राजभर के खिलाफ धारा 376, 313, 504, 506, 3/4 पाक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी जारी है। बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें