फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडुवाडीह में पांच घंटे तक जाम से जूझे राहगीर

Wed, 28 Jan 2015 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चावल लेकर एफसीआई गोदाम जा रहे ट्रकों के चलते मंडुवाडीह चौराहे और आसपास के इलाके में मंगलवार को करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा। सुबह नौ से दो बजे तक लगे जाम के कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं समेत आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली से चावल लादकर सुबह नौ बजे ट्रकों का आना शुरू हो गया। कुछ ही देर बाद करीब दो सौ ट्रकों के यहां पहुंच जाने से जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। मंडुवाडीह चौराहे से एफसीआई गोदाम

तक ट्रकों की कतारें लग गईं। इसके चलते मंडुवाडीह से ककरमत्ता, चांदपुर और महमूरगंज जाने वाली सड़कों पर जबरदस्त जाम लगने से राहगीर जहां के तहां फंस गए। काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने बेतरतीब खड़े ट्रकों को सड़क के दोनों ओर लगवाया, तब कुछ राहत मिली। हालांकि इसके बाद भी अपराह्न दो
विज्ञापन


बजे तक जहां-तहां लोगों को जाम से जूझना पड़ा। एफसीआई के रीजनल मार्केटिंग आफिसर (आरएमओ) दुर्गेश प्रसाद ने बताया कि जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली की गोदामों में जगह नहीं है। इसलिए वहां से चावल को वाराणसी के गोदाम में पहुंचाया जा रहा है। रविवार को सोमवार को छुट्टी होने के कारण ट्रक अंदर नहीं जा पाए। मंगलवार को जब गोदाम खुलते ही ट्रक चालकों में जल्दी अंदर पहुंचने की होड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें