सड़क किनारे बनाए जा रहे सर्विस कॉरिडोर से ही अन्य विभागों को पाइपलाइन या तार आदि ले जाने की अनुमति दी जाएगी। इससे पाइपलाइन आदि भी व्यवस्थित होगी और कोई दिक्कत होने पर सड़क को नुकसान भी नहीं पहुंचेगा। -केके सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
उचित मुआवजा न मिलने पर किसानों करेंगे विरोध
वाराणसी-भदोही मार्ग के चौड़ीकरण में किसानों ने उचित मुआवजा न मिलने पर रविवार को विरोध जताया। पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल वाराणसी के आह्वान पर जंसा बाजार में व्यापारियों और किसानों की बैठक में 22 जनवरी के बाद जिलाधिकारी से मिलने का निर्णय लिया।
किसानों ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण में किसानों से उनकी 32 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित करने की नोटिस दी गई। इसका मुआवजा सर्किल रेट के अनुसार नहीं मिल रहा है। इस दौरान सविता सिंह, गुलाब सिंह, राज बहादुर सिंह, अजय सिंह मौजूद रहे।