फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: मौसम की खराबी के कारण पांच विमान डायवर्ट, चार विमान घंटों काटते रहे हवा में चक्कर

Sun, 08 Jan 2023 04:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण रविवार को वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने वाले पांच विमानों को डायवर्ट किया गया। वहीं चार विमान घंटों हवा में चक्कर काटने के बाद उतरे। 
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी और कोहरे का असर आम आदमी पर ही नहीं रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ा है। खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण बड़े पैमाने पर उड़ान सेवाएं प्रभावित हैं।   रविवार को वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने वाले पांच विमानों को डायवर्ट किया गया। वहीं चार विमान घंटों हवा में चक्कर काटने के बाद उतरे। विमानों को अलग-अलग शहरों लखनऊ, कोलकाता, रांची के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


अन्य शहरों से वाराणसी एयरपोर्ट परीक्षेत्र में पहुंचे विमानों को रनवे पर उतरने के बजाय हवा में ही कई चक्कर काटने पड़ गए। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु से उड़ान भरकर अपने निर्धारित समय पर वाराणसी पहुंचे चार विमान घंटों हवा में ही चक्कर काटते रहे। तय समय से काफी देरी के बाद लैंडिंग हुई। खराब मौसम का आलम यह रहा कि दोपहर तक कोई भी विमान एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका। दोपहर के बाद विमानों के उतरने का सिलसिला जारी हुआ।

इन विमानों को किया डायवर्ट
इंडिगो का विमान 6ई 6543 मुंबई से चलकर वाराणसी एयरपोर्ट पर सुबह 11 बजे पहुंचा। यहां दृश्यता कम होने के कारण विमान को लखनऊ एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। इसी प्रकार इंडिगो का विमान 6ई 915 हैदराबाद से उड़ान भरकर वाराणसी एयरपोर्ट पर 11:20 बजे पहुंचा। इस डायवर्ट कर कोलकाता एयरपोर्ट भेजा गया।

विज्ञापन

इंडिगो का विमान 6ई  897 बैंगलोर एयरपोर्ट से उड़ान भर कर वाराणसी एयरपोर्ट पर दोपहर 2:30 बजे पहुंचा। इसे डायवर्ट कर लखनऊ एयरपोर्ट भेजा गया। वहीं, इंडिगो का विमान 6ई 6361 दिल्ली से उड़ान भरकर वाराणसी एयरपोर्ट पर 12:20 बजे पहुंचा। इस भी डायवर्ट कर लखनऊ के लिए भेज दिया गया।

गो एयरवेज का विमान जी8 381 मुंबई से उड़ान भरकर वाराणसी एयरपोर्ट पर 11:20 बजे पहुंचा। दृश्यता कम होने के कारण डायवर्ट होकर रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया।
 
विज्ञापन

देरी से उतरे ये विमान

गो एयरवेज का विमान जी8 184 दिल्ली से उड़ान भरकर वाराणसी एयरपोर्ट पर 12 बजे पहुंचता है। आज मौसम की खराबी के कारण ढाई घंटे विलंब से ढाई बजे पहुंचा। ठीक इसी तरह एयर इंडिया का विमान एआई 695 मुंबई से उड़ान भरकर वाराणसी एयरपोर्ट पर 12:40 बजे पहुंचता है। आज विलंब से 2:40 बजे पहुंचा। 

एयर इंडिया का विमान एआई 406 दिल्ली से उड़ान भरकर वाराणसी एयरपोर्ट पर 1:20 बजे पहुंचता है लेकिन विलंब से 2:25 बजे पहुंचा। इंडिगो का विमान 6ई 822 कोलकाता एयरपोर्ट से उड़ान भरकर वाराणसी एयरपोर्ट पर 1:30 बजे पहुंचता है। विलंब से 2:14 बजे पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें