फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी जू में मछलियां मरीं: डीएफओ बोलीं- पता नहीं, पब्लिक में नाराजगी; बदबू से परेशानी

Sat, 02 May 2026 02:26 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मामले के सामने आने के बाद पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तालाब की तत्काल सफाई, जल गुणवत्ता सुधारने और जलीय जीवों के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
सारनाथ के मिनी जू में मरीं मछलियां। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: सारनाथ स्थित मिनी जू के तालाब में रंग-बिरंगी मछलियों की मौत का मामला सामने आया है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। शुक्रवार को तालाब में कई मछलियां मृत अवस्था में पाई गईं, जबकि पूरे तालाब का पानी हरा और गंदगी से भरा नजर आया।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद पर्यटकों ने तालाब की स्थिति और मरी हुई मछलियों की तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि तालाब में प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स और कुरकुरे के रैपर समेत अन्य कचरा तैर रहा है। इसके बावजूद वन विभाग की ओर से सफाई या जलीय जीवों के संरक्षण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

यह स्थिति तब है जब सारनाथ डियर पार्क और मिनी जू में हर साल करीब पांच लाख पर्यटक पहुंचते हैं। यहां जलीय जीवों के अलावा पक्षी और हिरण भी हैं। खासतौर पर टिकट काउंटर के पास बना यह तालाब, जिसमें रंग-बिरंगी मछलियां, कछुआ और घड़ियाल जैसे जीव मौजूद हैं, पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शासन स्तर पर इस पार्क को मॉडल के रूप में विकसित करने की योजना भी है, लेकिन जमीनी स्तर पर अधिकारियों की लापरवाही साफ नजर आ रही है। इस मामले में रेंजर रविंद्र कुमार यादव ने बढ़ते तापमान को कारण बताया है। उनका कहना है कि गर्मी के चलते कृत्रिम तालाब का पानी अधिक गर्म हो गया है, जिससे मछलियों की मौत हो रही है।

वहीं प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) स्वाति श्रीवास्तव ने इस मामले में अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और यदि ऐसी कोई बात सामने आती है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें