फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः मौसम में घुली ठंड, कक्षा एक से पांच तक के स्कूल 30 तक बंद

Wed, 27 Dec 2017 02:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सुबह के समय छाया रहा कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी और सर्द हवाएं चलने से पूर्वांचल में मंगलवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। कोहरा और कुछ इलाकों में बदली छाए रहने तापमान गिर गया। लोग ठिठुरने लगे।
विज्ञापन


ठंड को देखते हुए कक्षा एक से पांच तक के स्कूल 30 दिसंबर तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। वहीं कक्षा छह से 12 तक के विद्यालय सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित होंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीबी चौधरी ने इस आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। ये आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई सहित सभी माध्यमों के स्कूलों के लिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड के चलते विद्यालय में छात्रा बेहोश

हवा चलने से ठंड व गलन बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
‌‌ज‌िले के राजातालाब क्षेत्र के घमहापुर गांव की कक्षा 11 की छात्रा उजाला रोहनिया क्षेत्र के स्वामी श्रद्धानंद इंटर कालेज में पढ़ती है। मगंलवार को वह ठंड की वजह से बेहोश हो गई।   लड़की के पिता अलख नारायण ने बताया कि वह बच्ची का अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। ठंड के चलते राजातालाब तहसील दार को पत्र लिखकर सामाजिक संस्था से जुड़े लोगों ने ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव जलाने की मांग की है।    जिला पंचायत सदस्य सीमा पटेल, योगीराज, राजकुमार गुप्ता, मनोज, शिवम उपाध्याय, विनोद, राजेंद्र, आशीष आदि ने तहसील के विभिन्न गांव और बाजारों में अलाव जलाने की मांग की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें