38 साइबर ठगों की हिस्ट्रीशीट खोलने के लिए भेजा पत्र
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने साइबर ठगों की हिस्ट्रीशीट खुलवाने का निर्देश दिया था। ताकि, जेल से बाहर निकलने के बाद उनकी नियमित निगरानी की जा सके। साइबर क्राइम थाने के विशेषज्ञ श्याम लाल गुप्ता ने बताया कि अब तक 38 साइबर ठगों की हिस्ट्रीशीट खोलने के लिए देश के अलग-अलग जिलों की पुलिस को पत्र भेजा जा चुका है। इन सबके खिलाफ वाराणसी की साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
जनवरी से अब तक ठगी के 10 केस दर्ज, 10 ने दो करोड़ से ज्यादा की रकम गंवाई
साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने एक जनवरी से अब तक ठगी के 10 केस दर्ज किए हैं। इनमें से 10 भुक्तभोगी ऐसे हैं, जिन्होंने ने दो करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम गंवाई है। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने 25 लाख रुपये बैंक खातों में होल्ड कराए हैं। साथ ही 18 लाख रुपये भुक्तभोगियों को वापस कराए हैं।
इस साल पांच लाख से ज्यादा की साइबर ठगी के 10 केस
साइबर क्राइम पुलिस थाने में इस वर्ष एक जनवरी से अब तक पांच लाख रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी के 10 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मुकदमा दर्ज करने वाले 10 भुक्तभोगियों ने दो करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम साइबर ठगी में गंवाई है। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने कार्रवाई के क्रम में 25 लाख रुपये बैंक खातों में होल्ड कराए हैं। इसके साथ ही 18 लाख रुपये भुक्तभोगियों को वापस कराया है। वहीं, पांच लाख रुपये से कम की साइबर ठगी के इक्का-दुक्का मामले रोजाना कमिश्नरेट के किसी न किसी थाने में दर्ज होते ही रहते हैं।