फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल की पहली सिग्नेचर बिल्डिंगः आकार लेने को तैयार 'शिव का डमरू', स्काई वॉक से निहार सकेंगे काशी की खूबसूरती

Mon, 13 Sep 2021 01:31 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए ) ने अपनी वेबसाइट पर कमिश्नरी कंपाउंड में बनने वाली भूतल और 18 मंजिला की दो इमारतों के स्वरूप का पूरा वीडियो जारी किया है। 
विज्ञापन
पूर्वांचल की पहली सिग्नेचर बिल्डिंग का स्वरूप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदलते बनारस में हजार चांद लगाने वाली पूर्वांचल की पहली सिग्नेचर बिल्डिंग का स्वरूप विकास प्राधिकरण ने काशीवासियों से साझा कर दिया है। वीडीए ने अपनी वेबसाइट पर कमिश्नरी कंपाउंड में बनने वाली भूतल और 18 मंजिला की दो इमारतों के स्वरूप का पूरा वीडियो जारी किया है। एक मिनट 37 सेकेंड के वीडियो में इस परिसर की खासियतों के साथ प्रदेश के पहले स्काई वॉक और वहां से काशी के नजारे को भी दिखाया गया है।

विज्ञापन


विकास प्राधिकरण की ओर से जारी वीडियो में प्रस्तावित स्थल से लेकर उसके स्वरूप की विधिवत जानकारी भी दी गई है। दोनों इमारतों के बीच डमरू के आकार की डिजाइन होगी। करीब साढ़े छह एकड़ में बनने वाली भूतल और 18 मंजिला दो इमारतों में से एक में शॉपिंग कांप्लेक्स के अलावा होटल, रेस्तरां और मॉल होंगे, जबकि दूसरी इमारत में कमिश्नरी के 45 विभागों के दफ्तर बनाए जाएंगे।

मंडलीय भवन के दो हिस्से होंगे। पहले हिस्से में सरकारी कार्यालय व दूसरे में होटल समेत व्यावसायिक परिसर बनेंगे। डिजाइन कुछ इस तरह से होगा कि लोग बरामदे (भवन से अंडाकार डिजाइन, जिसके नीचे कोई पिलर नहीं होगा) में आकर नजारा देख सकेंगे।

विज्ञापन

इतने करोड़ रुपये की आएगी लागत

दो इमारतों के बीच 100 मीटर के गलियारे में स्काईवॉक बनेगा और दुनिया भर से आने वाले पर्यटक पूरे शहर के नजारे को कैमरे में कैद कर सकेंगे। पीपीपी मॉडल पर बनाई जाने वाली इस परियोजना में करीब 250 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि एकीकृत मंडलीय कार्यालय परियोजना के टेंडर की प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है। पीपीपी मॉडल पर बनने वाली इस बिल्डिंग का पूरा वीडियो वीडीए की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है।

खाली होगा वीडीए परिसर

इस परियोजना के पूरा होने के बाद विकास प्राधिकरण का कार्यालय परिसर भी खाली हो जाएगा। एकीकृत बिल्डिंग में ही विकास प्राधिकरण का भी कार्यालय शिफ्ट हो जाएगा। फिलहाल एकीकृत मंडलीय कार्यालय में धन जुटाने के लिए प्राइवेट पार्टनर की तलाश की जा रही है। 18 महीने में बनने वाली इस बिल्डिंग को दीपावली से पहले शुरू किया जाना है।
 
विज्ञापन

मंडलीय भवन की खासियत

  1. - सौर ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल कर बिजली का न्यूनतम उपयोग
  2. - भूतल के बाद 18-18 मंजिल के दो भवन बनेंगे
  3. - जीरो वार डिस्चार्ज मैकेनिज्म पर निर्माण।

परियोजना एक नजर में
  1. 26,051 वर्ग मीटर अथवा 6.44 एकड़ में होगा निर्माण
  2. 18 माह में परियोजना होगी पूरी
  3. 31,471 वर्ग मीटर में मंडलीय कार्यालय होगा
  4. 24,918 वर्ग मीटर में व्यवसायिक भवन का होगा निर्माण
  5. 2 अरब 37 करोड़ 35 लाख 90 हजार रुपये है लागत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें