मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल के भदोही में माधोसिंह उर्वरक रैक प्वाइंट पर मंगलवार को पहली रैक प्राप्त हुई। इसमें रैक प्वाइंट पर यूरिया में 1229 मीट्रिक टन उर्वरक प्राप्त हुई। इसमें भदोही पीसीएफ को 246 मीट्रिक टन, भदोही निजी को 300 मीट्रिक टन, मिर्जापुर निजी को 500 मीट्रिक टन व सोनभद्र निजी को 183 मीट्रिक टन आवंटन किया गया।
मंगलवार को संयुक्त निदेशक कृषि डा. अशोक उपाध्याय व भदोही भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष उर्वरक लदे वाहन को हरी झंडी दिखाकर संबंधित जिलों के लिए रवाना किया। संयुक्त निदेशक कृषि ने बताया माधोसिंह में रैक लगने से मंडल में यूरिया की समय से उपलब्ध रहेगी। संयुक्त निदेशक कृषि ने किसानों ने कहा कि तिलहनी फसलों में डीएपी के स्थान पर एनपीके का प्रयोग करें। जिसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस एवं पोटास का फसलों की आवश्यकता के अनुरूप संतुलित मात्रा में विभिन्न उपयुक्त अनुपातों का मिश्रण है।