फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में बनेगा दुनिया का पहला हाइड्रोजन रेल इंजन

Thu, 22 Jan 2015 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दुनिया का पहला हाइड्रोजन रेल इंजन डीजल रेल इंजन कारखाने (डीरेका) में तैयार होगा। इस इंजन का इस्तेमाल जन परिवहन के लिए किया जाएगा। हाईड्रोजन से चलने वाले इस रेल इंजन का डिजाइन तैयार हो चुका है। जल्द ही फ्यूल सेल व अन्य पार्ट्स के लिए टेंडर की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। शुरुआत में इस इंजन का इस्तेमाल रेलगाडि़यों की शंटिंग के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


‘फ्यूल सेल लोको’ के नाम से शुमार यह प्रोटोटाइप रेल इंजन इस साल के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। यह हाइड्रोजन रेल इंजन पूरी तरह से ईको फ्रेंडली होगा। जब यह इंजन पटरियों पर दौड़ेगा तो जहरीला धुआं नहीं बल्कि पानी का उत्सर्जन करेगा। इस पहले प्रोटोटाइप इंजन की

 क्षमता 330 हार्स पॉवर की होगी। इसको भविष्य में और क्षमतावान बनाया जाएगा। इसमें फ्यूल सेल तकनीकी का इस्तेमाल होगा। मालूम हो कि डीरेका कई कीर्तिमान स्थापित कर चुका है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीरेका कर्मियों का न केवल मार्गदर्शन किया था बल्कि कारखाने को अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त करने के लिए 286 करोड़ रुपये की योजना की घोषणा भी की है। इससे यहां के अधिकारी व कर्मचारी उत्साहित हैं और उसका असर भी दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें