फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्य, अंत में आएगा जिला पंचायत सदस्य का परिणाम

Fri, 30 Apr 2021 03:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दो मई को होने वाली मतगणना दो दिनों तक चलेगी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की दो मई को होने वाली मतगणना को लेकर चुनाव आयोग ने गाइडलाइन जारी कर दी है। सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्य और अंत में जिला पंचायत सदस्य का परिणाम आएगा। दो शिफ्टों में सुबह आठ से रात आठ बजे और फिर रात आठ से सुबह आठ बजे तक मतों की गिनती की जाएगी। 

विज्ञापन


उम्मीद है कि दूसरी शिफ्ट तक सभी पदों प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य की गिनती पूरी हो जाएगी। ऐसा संभव नहीं हुआ और वोटों की गिनती बची, तो अगले दिन सुबह आठ बजे से तीसरे चरण की गिनती शुरू होगी। जिसमें पहले चरण के ही मतगणना कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा मतगणना स्थल पर उन्हीं एजेंट को प्रवेश दिया जाएगा, जो कोरोना जांच में पूरी तरह फिट होंगे।

मतगणना के दौरान प्रत्येक न्याय पंचायत में चार-चार टेबल लगाई जाएंगी। एक टेबल पर मतगणना पर्यवेक्षक और चार मतगणना सहायक यानी पांच कर्मचारियों की पार्टी तैनात की जाएगी। इसके अलावा 20 फीसदी कर्मचारी आरक्षित रखे जाएंगे। ब्लॉकों की तरफ से एक चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी अलग से तैनात किया जाएगा। चार टेबल मिलाकर एक टेबल बनाई जाएगी। एक पर प्रधान, दूसरे पर ग्राम पंचायत सदस्य, तीसरे पर बीडीसी तो चौथे पर जिला पंचायत सदस्य की गिनती होगी। मतगणना के दौरान प्रत्येक टेबल के पास एक समय में प्रत्याशी या एजेंट में से कोई एक ही रह सकेगा। जिस समय प्रत्याशी मौजूद रहेगा, उस समय एजेंट नहीं रह सकेगा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

demo pic - फोटो : अमर उजाला
एजेंट को आई कार्ड जारी किए जाएंगे। लॉकडाउन के दिन गिनती होने की वजह से आईडी दिखाकर ही वह मतगणना स्थल तक जा सकेंगे। मतों की गिनती लॉकडाउन वाले दिन दो मई यानी रविवार को होगी। ऐसे में आयोग ने तय किया है कि मतगणना कर्मचारियों का ड्यूटी पत्र ही उनका पास होगा। रास्ते में उन्हें कोई परेशान नहीं करेगा।

पंचायत चुनाव  की मतगणना के दौरान भीड़ जमा न हो इसके लिए भी चुनाव आयोग ने खास निर्देश दिये हैं। जिसके मुताबिक सबसे पहले छोटी ग्राम पंचायतों की मतणगना कराई जाएगी। इसके बाद ही बड़ी ग्राम पंचायतों की मतगणना शुरू होगी। जिन ग्राम पंचायतों की मतगणना का काम पूरा होता जाएगा, उनके रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। जिन ग्राम पंचायतों की मतगणना संपन्न होती जाएगी उनके प्रत्याशी और एजेंट मतगणना स्थल से बाहर चले जाएंगे। मतगणना स्थल के अंदर केवल उन ग्राम पंचायतों के प्रत्याशी और एजेंट रहेंगे, जिनकी मतगणना चल रही है। चक्रवार गणना चलेगी।

101 न्याय पंचायतों में लगेंगे 404 टेबल
मतगणना में कुल 2020 कर्मचारी लगेंगे। एक टेबल पर  1 पर्यवेक्षक एवं 4 मतगणना सहायक की ड्यूटी लगाई गई है। 8 ब्लाकों के 101 न्याय पंचायतों के लिए 404 टेबल लगाए जाएंगे। 
2592 बूथों की मतपेटियों की गिनती के लिए ऑठों ब्लॉकों में 8 स्थान निर्धारित किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें