फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन का पहला दिन: वाराणसी में 62 प्रत्याशियों ने लिया नामांकन फॉर्म

Thu, 09 Feb 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी की आठ विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को रणभेरी बज गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिन में 11 बजे नामांकन शुरू हुआ जो दोपहर बाद तीन बजे तक चला।
विज्ञापन

इस दौरान आठ सीटों के लिए 62 प्रत्याशियों की ओर से जमानत राशि जमा करने के बाद नामांकन पत्र लिए गए। दोपहर बाद तीन बजे तक लोग नामांकन कक्ष तक पहुंचते रहे।

प्रमुख दलों के प्रत्याशियों समेत अन्य दलों एवं निर्दल उम्मीदवारों ने भी नामांकन पत्र लिए। बलात्कार के आरोप में जेल में बंद आसाराम के बेटे नारायण सांई की ओर से भी नामांकन पत्र लिया गया।
विज्ञापन


राइफल क्लब से आगे केवल प्रत्याशी की ओर से नामांकन पत्र लेने वालों को ही जाने दिया जा रहा था।

इसे लेकर वकीलों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हल्का विवाद भी हुआ। आय-व्यय पर्यवेक्षक श्रवण बंसल और जिला निर्वाचन अधिकारी नामांकन स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बागियों ने भी लिया नामांकन पत्र 

सपा, कांग्रेस, भाजपा के बागी बनेंगे मुसीबत
सपा के  बागी नेता नागा यादव ने गुरुवार को रोहनिया विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र लिया। उनकी पत्नी पार्वती उम्मीदवार होंगी।

वहीं भाजपा के बागी नेता सुजीत सिंह टीका ने भी उत्तरी सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र लिया।

भाजपा नेता डॉ. अशोक सिंह ने भी उत्तरी सीट से चुनाव लड़ने को नामांकन पत्र लिया।
कांग्रेस नेता विजय शंकर पांडेय ने भी निर्दल प्रत्याशी के रूप फॉर्म लिया। वह कैंट से चुनाव लड़ेंगे।
उत्तरी और दक्षिणी सीट से चुनाव लड़ने के लिए नरेंद्रनाथ दूबे अडिग ने नामांकन पत्र लिया है।
नरेंद्रनाथ दूबे राष्ट्रपति तक का चुनाव लड़ चुके हैं। हर विधानसभा चुनाव में वह प्रत्याशी होते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें