फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

343 ने पार की पहली बाधा

Fri, 18 Nov 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सेना भर्ती का पहला दिन
विज्ञापन
छावनी स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में सेना भर्ती के पहले दिन गुरुवार को आजमगढ़ जिले के लालगंज, सदर और बूढ़नपुर तहसील के आवेदक दौड़े। कुल 5050 आवेदकों में से 343 सौ ने पहली बाधा पार कर ली है। अब उनका शारीरिक और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी। भर्ती में भाग लेने के लिए बुधवार की रात से ही आवेदक पहुंचने लगे थे। गुरुवार की भोर करीब ढाई बजे उनमें टोकन बंटना शुरू हुआ। सुबह सात बजे से दौड़ शुरू हुई।
विज्ञापन


एक बार में ढाई से तीन सौ अभ्यर्थियों को दौड़ने का मौका दिया जा रहा था। तय समय में उन्हें 16 सौ मीटर की दौड़ पूरी करनी थी। दोपहर करीब एक बजे तक दौड़ चली। भर्ती के लिए इन तीन तहसीलों के 8312 युवकों ने आवेदन किया था। इसमें से 3262 युवक नहीं पहुंचे। दौड़ के दौरान विनय यादव नाम का युवक घायल हो गया। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मनीष धवन ने बताया कि पहले दिन की भर्ती की ठीक रही। अभ्यर्थी ड्रग का सेवन करके  न आएं। शुक्रवार को सगड़ी, निजामबाद, फूलपुर और मेंहनगर तहसील की भर्ती होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें