फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के जिलाध्याक्ष की जान लेने की कोशिश, फायरिंग में बाल-बाल बचे

Tue, 18 Feb 2020 07:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कार में लगी गोली और हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के मीराशाह में हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष गौरीश सिंह पर सोमवार की आधी रात फायरिंग की गई। गोली उनके वाहन के शीशे पर लगी। शुक्र रहा कि वह बाल-बाल बच गए। मामले में फूलपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


फूलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी गौरीश सिंह के अनुसार, वह सोमवार रात करीब 12 बजे लोहता क्षेत्र से अपनी कार से घर जा रहे थे। मीराशाह के पास अपने दोस्त और चालक आलम शेख के साथ वह एक दुकान पर चाय पीने उतरे। इसी दौरान बाइक से आए बदमाशों ने उन्हें लक्ष्य कर फायरिंग की।

इसमें वह बाल-बाल बच गए और गोली उनकी कार के बाई तरफ के आगे के गेट के शीशे को भेदते हुए निकल गई। इसके बाद बदमाश बाइक मोड़ कर दोबारा उनकी ओर बढ़े, लेकिन आसपास मौजूद लोग शोर मचाते हुए दौड़े तो वह फूलपुर की ओर भाग निकले। इंस्पेक्टर फूलपुर सनवर अली ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में दूसरी घटना, दो हत्या का भी खुलासा नहीं
फूलपुर थानाक्षेत्र में दो दिन में फायरिंग की दूसरी घटना सामने आई है। इससे पहले रविवार रात पिंडरा की ग्राम प्रधान छाया गुप्ता के घर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की थी। दोनों ही मामलों में पुलिस के हाथ खाली है। वहीं फूलपुर क्षेत्र में एक किसान और एक ऑटो चालक की हत्या की गई थी। इन दोनों मामलों में भी पुलिस कुछ खास नहीं कर सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें