फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में पूर्व प्रधान की गोली मार कर हत्या, बेटे की हालत गंभीर

Sat, 28 Jul 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के  सरायचट्टी के पास ताड़कडीह मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने लालगंज से पल्हना बाजार जा रहे पिता-पुत्र को गोली मार दी। 
विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के  देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सरायचट्टी के पास ताड़कडीह मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने असौसा गांव पूर्व प्रधान और उनके पुत्र को गोली मार दी। इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय पूर्व प्रधान की रास्ते में मौत हो गई। वारदात के बाद सीओ लालगंज सच्चिदानंद फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह चुनावी रंजिश हो सकती है।  

मेंहनगर क्षेत्र के असौसा गांव के पूर्व प्रधान डॉ. महेंद्र यादव (50) पल्हना बाजार स्थित अपने मकान में परिवार के साथ रहते थे। इसी मकान में उनकी क्लीनिक भी थी। शुक्रवार को वह पुत्र अंकित (18) के साथ लालगंज बाजार गए थे। वापसी में उनकी बाइक सराय चट्टी के पास ताड़कडीह मोड़ पर पहुंची कि पीछे आए बाइक सवारों ने उन पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


गोली लगते ही वे बाइक सहित गिर पड़े। इसके बाद बदमाश लालगंज की तरफ भाग निकले। आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे और दोनों को तत्काल सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया किंतु महेंद्र यादव की रास्ते में ही मौत हो गई।

डॉ. महेंद्र पर पूर्व में भी दो बार जानलेवा हमले हो चुके थे पर वे बच गए थे। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने कहा कि घटना का कारण प्रधानी के चुनाव की रंजिश ही नजर आ रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानी की रंजिश में हो चुकी है एक हत्या

फायरिंग
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के ताड़कडीह मोड़ पर बदमाशों की गोली से मृत महेंद्र यादव अपने पैतृक गांव मेंहनगर थाना क्षेत्र के असौसा गांव के पूर्व प्रधान भी थे। प्रधान के पिछले चुनाव में भी वो प्रत्याशी थे और चुनाव हार गए थे। वर्तमान में गांव का प्रधान कमलेश यादव है।

प्रधानी की चुनाव को लेकर महेंद्र और कमलेश पक्ष के बीच तनानती चल रही थी। चुनाव जीतने के बाद दोनों पक्षों से जमकर फायरिंग हुई थी। इसमें कमलेश के चचेरे भाई राजेश यादव की मौत हो गई थी। वहीं, दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हो गए थे। मामले में महेंद्र के भाई नरेंद्र और प्रधान कमलेश यादव भी जेल में हैं। चुनावी रंजिश केे लेकर ही क्लीनिक संचालक पर भी पूर्व में भी दो बार जानलेवा हमला हो चुका है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल      
बदमाशों की गोली से मारा गया डॉक्टर अपने गांव का पूर्व प्रधान भी रहा है। प्रधान के चुनाव की रंजिश के चलते ही वह पल्हना में मकान बना कर परिवार के साथ रहता था। गांव पर उसकी मां और एक भाई का परिवार रहता है। भाई भी हत्या के एक मामले में जेल में बंद है। मौत की घर पहुंचते ही पल्हना और पैतृक आवास पर कोहराम मच गया। मां, पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक डॉ. महेंद्र दो पुत्र और दो पुत्रियों का पिता था।  

छावनी में तब्दील हुआ घटना स्थल  
 पिता-पुत्र को बदमाशों द्वारा गोली मारे जाने की घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। सीओ लालगंज सच्चिदानंद ने स्वयं मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। इसके साथ ही बदमाशों की तलाश में चौकी प्रभारी सुनील सरोज के नेतृत्व में पुलिस की टीम भी लगा दी गई। घंटो घटनास्थल पुलिस छावनी में तब्दील रहा। वहीं जगह-जगह चेकिंग अभियान भी चलाया गया लेकिन देर शाम तक पुलिस के हाथ बदमाश नहीं लग सके थे।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें