यूपी के आजमगढ़ जिले के डिघवनिया गांव में ठेके पर बैठकर शराब पीने के दौरान शनिवार की रात को हुआ विवाद दूसरे दिन रविवार की दोपहर गहरा गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और ईंट पत्थर चले। स्कूटी क्षतिग्रस्त कर दी गई। कार फूंकने के साथ हवाई फायरिंग भी की गई। आगे की स्लाइड्स में देखें
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जलाई गई कार
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि शनिवार की रात को ठेके पर बैठकर शराब पीते समय किसी बात को लेकर इनमें विवाद हुआ। हालांकि रात को मामला शांत हो गया। दूसरे दिन रविवार की दोपहर दोबारा दोनों पक्षों में उसी बात को लेकर कहासुनी होते हुए मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
3 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि शनिवार की रात को ठेके पर बैठकर शराब पीते समय किसी बात को लेकर इनमें विवाद हुआ। हालांकि रात को मामला शांत हो गया। दूसरे दिन रविवार की दोपहर दोबारा दोनों पक्षों में उसी बात को लेकर कहासुनी होते हुए मारपीट होने लगी।
4 of 5
varanasi
- फोटो : self
इस हिसंक झड़प में दोनों ओर के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने किसी तरह विवाद शांत कराया। मामले में चार पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया गया। एक पक्ष के राजू यादव, उसका भाई अमित यादव तथा दूसरे पक्ष के मुरली राय जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के डिघवनिया गांव के निवासी हैं।
घटना में राजू, अमित और मुरली घायल हो गए। अमित यादव की तहरीर पर अजीत राय, राजीव राय, गुड्डू राय और मुरली राय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रंजिश के चलते यह घटना हुई है। जांच की जा रही है।