फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्फोट वाले मकान के पड़ोस से पटाखे जब्त

Sat, 29 Oct 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पटाखे
विज्ञापन
पितरकुंडा के एक मकान में विस्फोट से पांच लोगों की मौत के बाद से चेती पुलिस अवैध पटाखों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जिस मकान में विस्फोट हुआ था, उसके     ठीक बगल में मुन्ना बाबू के मकान में छापेमारी कर पुलिस ने शुक्रवार को करीब पांच लाख के पटाखे और बनाने के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन



मुन्ना मकान को किराए पर लेकर पटाखा बनाने का कारखाना चलाता था। उसके खिलाफ विस्फोट पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वह फरार है। घटना के बाद से ही मकान में ताला बंद था। पता चला है कि आसपास के कई अन्य मकानों में भी पटाखों का अवैध कारोबार होता है। चौक और पांडेयपुर में छापेमारी कर हजारों रुपये के करीब 50 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए। पटाखे बोरे में छिपाकर रखे गए थे।


चौक पुलिस को सूचना मिली कि इलाही कटरा दालमंडी में एक व्यक्ति अवैध पटाखा बेच रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोविंदपुरा निवासी शाहिद को गिरफ्तार कर तीन बोरियों में करीब 25 किलोग्राम अवैध पटाखा बरामद किया। पास में ही गोविंदपुर से और पांच बोरी अवैध पटाखा बरामद किया गया।
विज्ञापन



उधर कैंट पुलिस ने नई बस्ती, पांडेयपुर से आजाद अहमद और उसकी पत्नी सलमा बेगम को पटाखा बनाते पकड़ा। उनके पास से अवैध पटाखे, 15 किग्रा बारूद और अर्ध निर्मित बम व पटाखे बनाने का उपकरण बरामद किया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।


पितरकुंडा तिराहे के समीप स्थित मकान में 25 अक्तूबर को विस्फोट से हुई पांच लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच फिलहाल शुरू नहीं हो पाई है। त्योहार के मद्देनजर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दीवाली बाद विस्फोट मामले की जांच शुरू होगी। पीड़ित परिवार, मोहल्ले वालों और पुलिसकर्मियों के बयान लिए जाएंगे। पुलिस भी मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। डीएम योगेश्वर राम मिश्र का कहना है कि फिलहाल कानून व्यवस्था के मद्देनजर त्यौहार में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दीपावली बाद जांच शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें