फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire In varanasi: होटल के चिमनी में शार्ट सर्किट से लगी आग, दमकल कर्मियों ने ऐसे पाया आग पर काबू

Sun, 20 Nov 2022 02:48 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दशाश्वमेध एसीपी अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि हल्की से आग लगी थी, जिसे पुलिसकर्मियों ने त्वरित आग पर काबू पाया। होटल के किचन की चिमनी में लगे मोटर में शार्ट सर्किट हुआ था, इस कारण अगलगी की घटना हुई।
विज्ञापन
बीच शहर होटल के चिमनी में शार्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के गोदौलिया चौराहे स्थित होटल गंगेज ग्रैंड के किचन चिमनी में रविवार की दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। दशाश्वमेध पुलिस और फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। चिमनी के अंदर एग्जास्ट मोटर में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। समय रहते उसे होटल प्रबंधक के कर्मियों और पुलिस की सूझबूझ से आग को विकराल नहीं होने दिया गया।

विज्ञापन


चौराहे पर स्थित होटल की चिमनी से धुआं उठता देख आसपास के लोग चीखने चिल्लाने लगे। इस बीच पिकेट पर तैनात फोर्स की सूचना पर दशाश्वमेध, चौक और लक्सा थाने की फोर्स भी पहुंच गई। फायरब्रिगेड को सूचना देते हुए पुलिस कर्मी आग को काबू पाने में जुटे।

होटल में मौजूद फायर उपकरण के जरिए आग को बुझाया गया। इस दौरान होटल की बिजली आदि को कटवाया गया। दशाश्वमेध एसीपी अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि किचन की चिमनी में लगा मोटर शार्ट किया था और उसी से आग पकड़ ली थी। जिसे पुलिसकर्मियों ने तुरंत काबू में कर लिया। चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा, दशाश्वमेध थाना प्रभारी अजय मिश्रा और लक्सा थानाध्यक्ष अनिल साहू भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें