उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में शनिवार को स्कूल वैन में आग लगने का हादसा हुआ। घटना के बारे में जिसने भी जाना उसकी आह निकल गई, वहीं स्कूल वैन चालक ने हैवानों वाला काम किया। जैसे ही वैन में आग लगी वह बच्चों को बिलखते हुए छोड़कर मौके से भाग गया। गेट लॉक वैन में मासूम छटपटाते रहे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
bhadohi
- फोटो : amar ujala
उधर, मौके पर एक महिला और उसके पति ने अपनी जान की परवाह न करते हुए दौड़कर बच्चों को निकालने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद ग्रामीणों ने रंबा की मदद से वैन का गेट तोड़ा। बच्चों को निकालने में महिला और उसका पति झुलस गया।
विज्ञापन
3 of 8
bhadohi
- फोटो : amar ujala
आग लगने की इस घटना में 14 बच्चे आग की चपेट में आने से झुलस गए। इनमें 20 से 70 फीसदी तक झुलसे 13 बच्चों को जिला अस्पताल से बीएचयू रेफर कर दिया गया। आठ बच्चों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
4 of 8
घायल स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञानपुर नगर में नथई पुर रोड पर गोसाईं बाजार निवासी सुशील कुमार किराए के मकान में एससी कान्वेंट स्कूल नाम से स्कूल चलाता है। स्कूल की न तो मान्यता है और न ही अन्य मानक पूरे होते हैं। बताया जाता है कि नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए कोचिंग की आड़ में पांचवीं तक कक्षाएं भी संचालित हो रहीं थीं। स्कूल के बच्चों को एक मारुति वैन से लाया जाता था।
विज्ञापन
5 of 8
bhadohi
- फोटो : amar ujala
शनिवार को चालक वैन से बच्चों को लेने गया था। शिवरामपुर, सरपतहा आदि गांवों के बच्चों को लेने के बाद वह लखनो में एक बच्चे को लेने गया था। वहां वैन बैक करते समय रसोई गैस सिलेंडर से संचालित वैन में गैस रिसाव के चलते आग लग गई। उस समय वैन में लगभग डेढ़ दर्जन बच्चे सवार थे।
विज्ञापन
6 of 8
स्कूल वैन
- फोटो : अमर उजाला
आग लगने के बाद चालक वैन का गेट लॉक छोड़कर फरार हो गया। वैन जलने लगी तो उसमें मौजूद बच्चे छटपटाने लगे। मौके पर मौजूद सीता शुक्ला (55) नाम की महिला ने दौड़कर बच्चों को निकालने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने रंबा की मदद से वैन का गेट तोड़ा। लेकिन तब तक 14 बच्चे झुलस चुके थे। बच्चों को निकालने में महिला के अलावा उनके पति जटाशंकर भी झुलस गए।
विज्ञापन
7 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने खुद ही बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद 13 बच्चों और महिला सीता को बीएचयू रेफर कर दिया गया।
जानकारी मिलने के बाद डीएम, एसपी, एएसपी, एसडीएम ज्ञानपुर, सीओ समेत तमाम प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिला अस्पताल में भी गहमागहमी का माहौल हो गया। उधर नाराज ग्रामीणों ने लखनो में कुछ देर के लिए चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने समझा कर हटाया।